{"_id":"60afd98e8ebc3efbc93be03e","slug":"dm-upset-over-sluggishness-in-every-house-tap-scheme-banda-news-knp630748748","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर नल योजना में सुस्ती पर डीएम खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर नल योजना में सुस्ती पर डीएम खफा
विज्ञापन
बांदा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल ग्रामीण पेयजल योजना के कामों में ढिलाई पर डीएम आनंद कुमार सिंह ने असंतोष जताया है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि रोजाना वर्क चार्ट बनाकर उन्हें अवगत कराएं। मशीन और मैन पावर बढ़ाएं।
कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में जल निगम अधिशासी अभियंता ने बताया कि योजना का डीपीआर ईपीएल कंपनी ने बनाया है। एल एंड टी द्वारा खटान गांव परियोजना और एनसीसी कंपनी द्वारा अमलीकौर परियोजना तैयार की जा रही है। एल एंड टी का सर्वे पूरा कर लिया गया है। 202 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। अमलीकौर परियोजना का काम सुस्त पाया गया। डीएम ने नाराजगी जताई। यहां अब तक सिर्फ 32 किलोमीटर पाइप डाला गया है।
डीएम ने कहा कि सभी साइटों की डीपीआर पूरी तैयार करके पेश करें। सरकार की यह सर्वोच्च प्राथमिकता वाली परियोजना है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने लघु सिंचाई विभाग को निर्देश दिया कि परियोजनाओं के जो भी अभिलेख हैं उन्हें जल निगम को उपलब्ध कराएं। स्थानीय ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जरूर अवगत कराया जाए।