{"_id":"5aede1db4f1c1b85028b83c5","slug":"dm-sp-gets-deleted-from-chakrad","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड से डीएम-एसपी ने हटवाए कब्जे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोड से डीएम-एसपी ने हटवाए कब्जे
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 05 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
चकरोड का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
तिंदवारी थाने में समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम दिव्य प्रकाश गिरि और एसपी शालिनी ने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां के बाद जसईपुर गांव जाकर चकरोड संबंधी शिकायत का जायजा लिया।
विज्ञापन
जसईपुर के प्रधान ज्ञान सिंह यादव ने डीएम को बताया कि चकरोड निर्माण के लिए वे मिट्टी डलवा रहे हैं, लेकिन चकरोड पर कुछ लोगों ने अस्थाई कब्जा कर लिया है। सड़क निर्माण में अवरोध पैदा कर रहे हैं। डीएम और एसपी ने तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में रास्ते का चिह्नांकन कराया और अतिक्रमण हटाया। निर्देश दिए की चकरोड निर्माण शीघ्र पूरा करें। ब्यूरो
विज्ञापन