फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM Sir! There is no electricity in the village, how can we study

Banda News: डीएम सर! गांव में नहीं बिजली, कैसे करें पढ़ाई

Thu, 07 Nov 2024 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
DM Sir! There is no electricity in the village, how can we study
बांदा। शहर से सटे दुरेड़ी के शतरंगपुर गांव के 50 से अधिक छात्र-छात्राएं अभिभावकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। जनता दरबार में कहा कि डीएम सर! गांव में लाइट नहीं है। केरोसिन भी नहीं मिल रहा है। सौ से अधिक बच्चे पढ़ाई के लिए परेशान हैं। उनके गांव में जल्द बिजली पहुंचाई जाए। शतरंगपुर गांव की आबादी करीब पांच सौ है। यहां के ग्रामीण बिजली के लिए लगातार विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार को गांव के बच्चे शैलेंद्र पाल, रामऔतार, कपिल, नीरज, विमला, मनीष, मोहित, पूजा,अमिताभ, आकांक्षा, प्रियंका, नीतू, सोनम, आर्यन, आकाश, प्राशू आदि ने डीएम से कहा कि वह पढ़ लिखकर आगे बढ़ना चाहते हैं, पर बिजली के बिना पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

दिन में स्कूल में पढ़ाई करते हैं। शाम से अंधेरा हो जाता है। ऐसे में सौ से अधिक बच्चों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। कोटे में केरोसिन भी नहीं मिल रहा है। जल्द बिजली की लाइन खिंचवाने के लिए
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देशित करें। डीएम नगेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल फोन पर बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की और बच्चों को पखवारे भर के अंदर गांव में बिजली लाइन खिंचवाने का भरोसा दिया।द
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed