फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM's farewell on the anniversary of deployment

तैनाती की सालगिरह पर डीएम की विदाई

Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
DM's farewell on the anniversary of deployment
बांदा निर्वतामन डीएम आनंद कुमार सिंह। - फोटो : BANDA
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह मंगलवार को अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जश्न मना रहे थे कि उसी दिन उनका तबादला आदेश आ गया। उनके तबादले को भी मध्यप्रदेश से अवैध खनन से जोड़कर चर्चाएं गर्म हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी इसे रूटीन तबादला माना जा रहा है।
विज्ञापन

बांदा जिले में आनंद कुमार सिंह की जिलाधिकारी के रूप में पिछले वर्ष 14 सितंबर को तैनाती की गई थी। मंगलवार को उनके कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर दिनभर लोगों ने एक वर्ष पूरा होने पर उन्हें गुलदस्ते भेंट किए। लेकिन मंगलवार की देर रात शासन ने उनको विदा कर दिया।
विज्ञापन

रात में आए उनके तबादला आदेश के अनुसार उनका स्थानांतरण कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, लखनऊ में विशेष सचिव पद पर किया गया है। इसी पद पर कार्यरत रहे विशेष सचिव अनुराग पटेल (आईएएस) को बांदा का नया डीएम बनाया गया है। गुरुवार को उनके कार्यभार ग्रहण करने की उम्मीद है।

बांदा : नए डीएम अनुराग पटेल।

बांदा : नए डीएम अनुराग पटेल।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed