{"_id":"5f5bbd8d8ebc3e43c92d97cb","slug":"dm-raids-illegal-dump-20-overload-trucks-also-seized-banda-news-knp5819582128","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध डंप पर डीएम का छापा, 20 ओवरलोड ट्रक भी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध डंप पर डीएम का छापा, 20 ओवरलोड ट्रक भी सीज
विज्ञापन
बांदा। ओवरलोडिंग और अवैध डंप पर गुरुवार की रात डीएम अमित सिंह बंसल और अन्य अधिकारियों ने एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई की। बांदा शहर से देर रात गुजर रहे 20 ओवरलोड ट्रक डीएम की मौजूदगी में अधिकारियों ने सीज कर पुलिस के हवाले कर दिए।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव में देर शाम डीएम ने वहां डंप की गई बालू का निरीक्षण किया। डीएम के साथ नरैनी एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी और खनिज अधिकारी भी थे। यहां निर्धारित मात्रा से ज्यादा डंप बालू पाई गई। डीएम ने जांच कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने सदर तहसील में भुरेड़ी (चिलेहटा) गांव के पास सरजू प्रसाद के खेत में अवैध रूप से डंप की गई बालू का निरीक्षण किया। एसडीएम और तहसीलदार तथा खनिज अधिकारी भी थे। यहां गाटा संख्या 623 में 566 घनमीटर बालू अवैध रूप से डंप पाई गई। यह लगभग सात लाख रुपये की है। खेत मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
डंप का निरीक्षण कर देर रात लौट रहे डीएम ने बांदा शहर में बड़ी संख्या में बालू के ओवरलोड ट्रकों को गुजरते देखा। कालूकुआं ओवरब्रिज के पास डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को भी बुलवा लिया। एसडीएम, तहसीलदार, खनिज अधिकारी सुभाष सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह भदौरिया और कोतवाली इंस्पेक्टर दिनेश सिंह भी उपस्थित थे।
अधिकारियों ने 26 ट्रक चेक किए। इनमें 20 अत्यधिक ओवरलोड पाए गए। इन ट्रकों में कोई अभिलेख भी नहीं पाए गए। यह सब गिरवां की तरफ से बालू लेकर आए थे। डीएम के निर्देश पर खनिज अधिकारी ने ट्रकों को सीज कर पुलिस के हवाले कर दिया है।