{"_id":"5edbd4e08ebc3e9041595912","slug":"dm-got-the-soil-of-the-road-being-constructed-from-mnrega-banda-news-knp564111246","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा से बन रही सड़क की मिट्टी डीएम ने नपवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा से बन रही सड़क की मिट्टी डीएम ने नपवाई
विज्ञापन
मनरेगा के तहत बन रही सड़क की मिट्टी नपवाते डीएम अमित सिंह बंसल।
- फोटो : BANDA
बांदा। मनरेगा से बनाई जा रही सड़क की डीएम अमित सिंह बंसल ने खुद फीता से नाप कराई। उधर, निर्धारित दूरी से हटकर बालू डंप किए जाने पर पट्टाधारक के विरुद्ध कार्रवाई के लिए फाइल तलब की। निर्माणाधीन गोशाला का भी निरीक्षण किया।
शुक्रवार को शाम डीएम ने नरैनी क्षेत्र के तलहटी कालिंजर में मुख्य सड़क से सियाराम के खेत तक बनाई जा रही सड़क में डाली गई मिट्टी की चौड़ाई और ऊंचाई की खुद नाप कराई। यहां 3.99 लाख रुपये की लागत से मिट्टी का कार्य हो रहा है। अब तक 72 हजार 36 रुपये मजदूरों को दिए गए हैं।
निरीक्षण के समय सड़क का काम बंद मिला। बीडीओ ने बताया कि 73 मजदूर काम कर रहे हैं। डीएम ने बीडीओ को निर्देश दिए कि सभी गांवों में मनरेगा के कार्य कराए जाएं। मजदूरों को नियमित मजदूरी दी जाए। डीएम ने यहां सगरा बांध के नजदीक 13.52 लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही गोशाला का भी निरीक्षण किया। यहां भी काम बंद मिला। मेन रोड से गो आश्रय केंद्र तक चकरोड निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने नरैनी-अतर्रा रोड पर स्थित पड़मई गांव में पंकज सिंह जादौन एवं कैलाशचंद्र के नाम बालू डंप स्थल का निरीक्षण किया। प्रस्तावित स्थल से बागै नदी की दूरी चार किमी के करीब है, जबकि नियमानुसार डंप पांच किलोमीटर दूर होना चाहिए। डीएम ने खनिज अधिकारी को निर्देश दिया कि इस पर कार्रवाई के लिए उनके समक्ष फाइल पेश करें।