फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DM 'fired' 15 officers who arrived late, stopped their salary

Banda News: देर से पहुंचे 15 अफसरों को डीएम ने किया ‘आउट’, वेतन रोका

Tue, 21 Jan 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
DM 'fired' 15 officers who arrived late, stopped their salary
अतर्रा तहसील में समाधान दिवस में शिकायतें सुनतीं डीएम जे रीभा। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी अतर्रा (बांदा)। नई जिलाधिकारी जे रीभा के तेवर पहले ही समाधान दिवस में देख अफसरों के सर्दी में भी पसीना छूट गया। साढ़े दस बजे के बाद समाधान दिवस में पहुंचे सीएमओ व प्रोवेशन अधिकारी सहित 15 अफसरों को ‘आउट’ कर दिया।
विज्ञापन

वह एसडीएम कक्ष में बैठे रहे। इनका एक दिन का वेतन रोक दिया। अनुपस्थित 24 अफसरों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने मौके पर 51 शिकायतें सुनीं और पांच का मौके पर निस्तारण कराया। पीएम आवास में गड़बड़ी पर सचिव को निलंबित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जे रीभा सोमवार को जिला स्तरीय समाधान दिवस में अतर्रा निर्धारित समय से पांच मिनट पहले पहुंच गईं। समाधान दिवस में आए अफसरों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। पता चला आधे से ज्यादा जिलास्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए प्रवीणानंद, डीसी मनरेगा, उपायुक्त एनआरएलएम भइयनराम, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अरविंद पांडेय सहित अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण, पीओ डूडा अंकित वर्मा, अधिशाषी अभियंता जल निगम, विद्युत, सिंचाई, जिला उद्यान अधिकारी आदि 15 अधिकारी क्रमवार सभागार में दाखिल होने लगे। डीएम जे रीभा ने उन्हें बाहर कर दिया और एक दिन अनुपस्थित मानते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। सभी अधिकारी एसडीएम कार्यालय में बैठ गए। चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी गलती दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अनुपस्थित कुल 24 अधिकारियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed