{"_id":"326926c8f55e200709da3ecaf3b06586","slug":"dm-department-will-report-electricity-daily-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग डीएम को देगा रोज रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग डीएम को देगा रोज रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डीएम सुरेश कुमार ने बिजली विभाग को निर्देश
विज्ञापन
दिए हैं कि बिजली आपूर्ति संबंधी रिपोर्ट रोजाना उनके कैंप कार्यालय में
प्रेषित करें।
इसी तरह पंप केनाल और ट्यूबवेल विभागों को भी प्रतिदिन रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। लोहिया गांवों को प्रत्येक दशा में संतृप्त करने को कहा है।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम में बिजली, केन केनाल, जल निगम, पशु पालन, खाद्यान्न, नलकूप आदि विभागों को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पूरी जिम्मेदारी से काम करें। लोहिया गांवों के हरेक काम में मानक और गुणवत्ता से हरगिज खिलवाड़ न हो। डीएम ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांवों में जाकर ग्रामीणों से मिलें।
विकास कार्यों की हकीकत देखें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना लागू हो गई है। दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल गरीबों को दिया जाएगा।
डीएम ने अन्य सरकारी योजनाओं की भी समीक्षा की। सीडीओ आरके सिंह, डीडी श्रीकृष्ण त्रिपाठी, अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव आदि शामिल रहे।