{"_id":"65f34b7a4d0ec2ee54009ce5","slug":"dm-asked-teachers-what-did-they-teach-children-throughout-the-year-banda-news-c-212-1-sknp1008-108160-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शिक्षकों से डीएम ने पूछा, साल भर बच्चों को क्या पढ़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शिक्षकों से डीएम ने पूछा, साल भर बच्चों को क्या पढ़ाया
विज्ञापन
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने विकास खंड बड़ोखर खुर्द के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परमपुरवा का निरीक्षण किया। कक्षा छह के बच्चों से हिंदी भाषा और कक्षा आठ के बच्चों से विज्ञान तथा पर्यावरण के प्रश्न पूछे। बच्चे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानाध्यापक सहित अध्यापकों से कहा कि साल भर से क्या पढ़ा रहे हैं। बच्चे आसान सवालों का भी जवाब नहीं दे पा रहे हैं। डीएम ने सभी स्पष्टीकरण मांगा है।
प्राथमिक विद्यालय परमपुरवा में शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यालय में पंजीकरण के अनुसार शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थित सुनिश्चित कराई जाए। कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने व रिवीजन कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए छोटे बच्चों को पोषाहार वितरण के साथ ही प्राथमिक शिक्षा दिलाए जाने के निर्देश दिए।
अटल भूजल योजना के अन्तर्गत ग्राम मटौंध के मजरा मनका में निर्माणाधीन तालाब के आउटलेट व इनलेट के कार्य को देखा व मार्ग के समतलीकरण निर्देश दिए।खंड विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।