{"_id":"61aa60eea89cb8363d2ffe01","slug":"divyang-ran-a-lot-blind-children-recognized-by-touching-banda-news-knp6675329196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग खूब दौड़े, दृष्टिहीन बच्चों ने छूकर पहचाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग खूब दौड़े, दृष्टिहीन बच्चों ने छूकर पहचाना
विज्ञापन
Divyang ran a lot, blind children recognized by touching
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दिव्यांग बच्चों का खेलकूद में दमखम और मेधा में दर्शकों को हैरत में डाल दिया। यह सब किशोर उम्र बालक-बालिकाएं थे। शुक्रवार को यह मौका था अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का।
पुलिस लाइन खेल ग्राउंड में सर्व शिक्षा अभियान/समेकित शिक्षा के तत्वाधान में आयोजित खेलकूद में दृष्टि दिव्यांग बच्चों ने बीड्स माला बनाई और कई वस्तुओं को छूकर पहचाना। श्रवण बाधित बच्चों की 50 व 100 मीटर रेस हुई। शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों की 100 मीटर रेस और बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की जलेबी दौड़ और चेयर रेस प्रतियोगिताएं हुईं।
इनके अलावा बैसाखी रेस, सैक रेस, रंगोली आदि के मुकाबले हुए। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार ने दीप जलाकर उदघाटन किया। दिव्यांग बच्चों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी। प्रतिभागी और विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि 10 व 11 दिसंबर को बीआरसी बड़ोखर व नरैनी में दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरण होगा। प्रतिसार निरीक्षक वेद मणि मिश्रा सहित परियोजना अधिकारी नीरा गुप्ता, खंड शिक्षाधिकारी किशन मिश्रा, सूर्यप्रकाश, हिमांशु खरे, सुघर सिंह, अमिता कुशवाहा, नागेंद्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे। संचालन विधु त्रिपाठी ने किया।