{"_id":"62ae244a1d25654403564b35","slug":"district-topper-in-guddi-s-lal-pranshi-high-school-banda-news-knp703072351","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुदड़ी की लाल प्रांशी हाईस्कूल में बनीं जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुदड़ी की लाल प्रांशी हाईस्कूल में बनीं जिला टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा प्रांशी गुप्ता (93.33) प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में हाईस्कूल टॉपर बनी हैं। गुदड़ी की लाल तिंदवारी के संतोषी नगर में बने दो कमरों के साधारण मकान में रहने वाली मेधावी बैकिंग के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहती हैं।
प्रांशी ने बताया कि उसके पिता रामप्रकाश गुप्ता गल्ला आढ़तिया थे। वर्ष 2005 में उनकी हत्या कर दी गई। प्रांशी ने अपनी सफलता का श्रेय मां हीरा देवी और भाई आलोक को दिया है। मां गृहणी हैं।
प्रांशी ने छह से साल घंटे नियमित पढ़ाई की। भाई के मोबाइल फोन से इंटरनेट के माध्यम से भी पढ़ाई की। बड़े भाई आलोक और चचेरे भाई आशीष ने भी पढ़ाई में मदद की। वह कभी कोचिंग नहीं गईं।
विज्ञापन
नियमित स्कूल गईं। प्रधानाचार्य निशा त्रिपाठी ने फीस जमा करने में दिक्कत होने पर कभी परेशान नहीं किया। परिवार का गुजारा मां की विधवा पेंशन से होता है। प्रांशी की बड़ी मां रैना देवी गुप्ता व चाची आकांक्षा गुप्ता, चचेरे भाई आशीष गुप्ता आदि ने खुशी जताई।