फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District's 522 teachers reported complaints

ब्लॉकों में जनपद के 522 शिक्षकों ने की शिकायतें

Mon, 21 Dec 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
District's 522 teachers reported complaints
नरैनी ब्लाक में शिक्षकों की समस्याएं सुनते शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष व मंत्री। - फोटो : BANDA
बांदा। शिक्षक समस्या समाधान दिवस में सोमवार को सभी ब्लॉकों में 522 शिक्षकों की समस्याएं सुनीं गईं। ब्लॉक स्तर की सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। जनपदस्तरीय शिकायतें निस्तारण के लिए बीएसए के पास भेजी गईं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के अध्यापकों के वेतन, अवशेष, सेवानिवृत्त शिक्षकों की शिकायतों, दंडात्मक कार्रवाइयों की शिकायतों की सुनवाई के लिए सभी ब्लॉकों में दिवस का आयोजन किया गया। बीएसए के निर्देश पर हुए इस आयोजन में ब्लॉक बड़ोखर अध्यक्ष भुवनेंद्र यादव व मंत्री राजेश द्विवेदी ने 42 शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन

ब्लॉक महुवा में केपी सिंह व राजेश तिवारी ने 61 शिकायतों, ब्लॉक नरैनी में अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह व मंत्री सुनील वर्मा ने 65 शिकायतों का समाधान किया। ब्लॉक जसपुरा में अध्यक्ष राजवीर सिंह व मंत्री छोटे बाबू प्रजापति ने 34 शिकायतें, ब्लॉक बबेरू अध्यक्ष जोगेंदर सिंह व मंत्री विवेक यादव ने 37, ब्लॉक तिंदवारी अध्यक्ष हरवंश श्रीवास्तव व मंत्री इंद्रजीत निषाद ने 77 शिकायतों को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक बिसंडा अध्यक्ष चंद्रशेखर त्रिपाठी व मंत्री संतोष सविता ने 103 शिकायतों को सुना। ब्लॉक कमासिन अध्यक्ष आशुतोष गौतम व मंत्री राजेश यादव ने 92 शिकायतों का निस्तारण किया। नगर क्षेत्र में अध्यक्ष नारायण द्वारा 11 शिकायती पत्रों का समाधान किया गया।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, मंत्री मइयादीन यादव ने देखरेख की। जनपदीय पर्यवेक्षक सुघर सिंह, अंजना तिवारी (बड़ोखर), सुनीता प्रजापति, अशोक अग्निहोत्री (महुवा), रामकिशोर पांडेय, सुधीर श्रीमाली (नरैनी), शशांक शेखर, अनिरुद्ध श्रीवास (बिसंडा), रमाशंकर यादव, पंकज वर्मा (कमासिन), प्रजीत ङ्क्षसह, अजय गुप्ता (बबेरू), जयकिशन, पूनम यादव (तिंदवारी), राकेश सिंह, रामसुफल कश्यप (जसपुरा), विजय साहू, जयगोपाल (नगर क्षेत्र) रहे। महिला शिक्षकों ने इस आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed