फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   District Panchayat President, members took oath

जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों ने ली शपथ

Mon, 12 Jul 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President, members took oath
बांदा। शपथ ग्रहण के साथ ही सोमवार को जिला पंचायत की 31वीं कार्यकारिणी वजूद में आ गई। समारोह के बीच निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल समेत कुल 30 सदस्यों ने निष्ठा की शपथ ली। अध्यक्ष ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास तर्ज पर जिला पंचायत बोर्ड कार्य करेगा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत परिसर में भारत माता की जय के साथ शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल को कर्तव्य निष्ठा और दायित्व की शपथ दिलाई। फिर अध्यक्ष ने सभी डीडीसी सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। अध्यक्ष ने कहा कि सभी वरिष्ठों के मार्गदर्शन और सम्मानित सदस्यों के सहयोग से जिले का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने डीएम और जन प्रतिनिधियों व सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट किए। शपथ समारोह के बाद अध्यक्ष के नेतृत्व में 31वें बोर्ड की पहली बैठक हुई। हालांकि, अधिकांश समय परिचय में बीता। जिले के विकास की कार्ययोजना और अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरे कराने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में सांसद आरके सिंह पटेल, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक राजकरण कबीर, बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा और राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता समेत महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शीला सिंह, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य बीडी प्रजापति, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक त्रिपाठी जीतू, बलराम सिंह कछवाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता और आठों ब्लाकों के नवनिर्वाचित प्रमुख आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तिंदवारी विधायक ब्रजेश प्रजापति उपस्थित नहीं रहे।

इन सदस्यों ने ली शपथ---
राजाराम, रजनी, मंजू देवी, इंद्रजीत, कृष्णा पटेल, अरुण पटेल, भरत सिंह, गायत्री देवी, सीता सिंह, नीरज कुमार, श्वेता सिंह गौर, प्रेमा, राजरानी, सदाशिव, रामकेश सिंह, मीरा देवी, मयंक द्विवेदी, आशा वर्मा, सुमन पटेल, राजकुमारी, मीराबाई, चंद्रशेखर, कमलेश, सुजाता, संतराम, असरुद्दीन अली, कमलेश, अब्दुल रईस और शिवकरन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed