फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dispute with wife over Rs 200, commits suicide by consuming poison

Banda News: 200 रुपये के लिए पत्नी से विवाद, जहर खाकर दी जान

Sun, 12 May 2024 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dispute with wife over Rs 200, commits suicide by consuming poison
बांदा। महज 200 रुपये के लिए हुए विवाद में पत्नी रूठकर मायके चली गई। इस पर युवक ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के इर्टरा खुर्द उसरी पुरवा निवासी अजय उर्फ अज्जू (26) ने शुक्रवार को सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पिता चुन्नू प्रसाद ने बताया कि अज्जू की पत्नी आशनी मायके खमौरा गांव से दो दिन पहले आई थी। शुक्रवार को सुबह वह अज्जू से 200 रुपये मांग रही थी। इस पर दोनों में विवाद हो गया। रुपये न देने पर आशनी मायके चली गई। इससे आहत होकर अज्जू ने जहर खा लिया।

चुन्नू प्रसाद ने बताया कि आशनी ने दो साल पहले अज्जू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों के बीच न्यायालय से सुलह हुई थी। एक पुत्री है। अज्जू मजदूरी करता था। दो भाइयों में बड़ा था। अतर्रा कोतवाली इंस्पेक्टर पंकज सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद होने पर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed