{"_id":"6730f7b9e5346a20430c2c70","slug":"dispute-between-father-and-son-over-money-transaction-father-dies-banda-news-c-212-1-sknp1006-117915-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रुपयों के लेनदेन में पिता पुत्र में विवाद, पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रुपयों के लेनदेन में पिता पुत्र में विवाद, पिता की मौत
विज्ञापन
बांदा। रुपयों के लेनदेन को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। धक्का मुक्की में पिता जमीन में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। उधर, मृतक के भाई ने बेटे-बहू पर सीमेंट की ईंट मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ला निवासी बरदानी (55) का शनिवार की करीब रात नौ बजे पुत्र रामजीवन उर्फ मुखिया से पैसों के लेन देन को लेकर विवाद हो गया। दोनों आपस में भिड़ गए। इस बीच बरदानी जमीन में गिर गए, उनके सिर में चोट आ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बरदानी को मृत घोषित कर दिया।
भाई नवल किशोर ने आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस में बताया कि बरदानी अप्रैल माह से कमासिन में रहकर पानी की टंकी की चौकीदारी करते थे। वह लगभग आठ माह बाद अपने घर आए थे। यहां उनके पुत्र रामजीवन से मजदूरी के पैसों को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान बेटे रामजीवन और उसकी पत्नी विशाखा ने सीमेंट की ईंट सिर पर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। रामजीवन मौके से भाग निकला है।
विज्ञापन
उधर, मृतक की पत्नी आशा और बहू विशाखा ने बताया कि रात में वह नशे की हालत में गिर गए थे। उनकी जिला अस्पताल में मौत हुई है। उन्होंने विवाद की बात गलत बताई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव का वीडियोग्राफी के साथ दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। स