{"_id":"6918c7999dc8163614080eba","slug":"dishes-become-expensive-due-to-unseasonal-rain-green-vegetables-missing-banda-news-c-212-1-bnd1007-136111-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बेमौसम बारिश से महंगी हुई थाली, हरी सब्जियां नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बेमौसम बारिश से महंगी हुई थाली, हरी सब्जियां नदारद
Sun, 16 Nov 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 10 प्रियंका द्विवेदी। संवाद
बांदा। बेमौसम बारिश व खराब फसलों का असर आम आदमी की थाली पर दिखने लगा है। पहले से ही महंगी थाली का बजट एक सप्ताह में और बढ़ गया है। इससे आमजन परेशान हैं। हाल यह है कि सर्दी के मौसम में घरों में जहां हरी सब्जियां थाली से गायब हैं। वहीं टमाटर व धनिया की बढ़ती कीमतों ने लोगों का स्वाद बिगाड़ दिया है।
सर्दी में मौसमी सब्जियां खूब उपलब्ध होती थी लेकिन इस बार सब्जियां आमजन की थाली से दूर हैं। पालक, मेथी, मूली से लेकर हरी धनिया के दाम आसमान छू रहे हैं। सब्जी मंडी के थोक विक्रेताओं का कहना है कि बीते दिनों हुई बेमौसम बारिश सब्जियों की बढ़ी कीमतों की मुख्य वजह है। कहा कि बारिश के कारण स्थानीय सब्जियां अभी तक मंडी नहीं पहुंच रही हैं।
इससे ज्यादातर सब्जियों की आवक बाहर से हो रही है। नवंबर की शुरुआत से थोक मंडी से लेकर फुटकर दुकानों में आम आदमी को बढ़ी हुई कीमतों में सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं। शनिवार को मंडी में लोगों ने बताया कि सब्जी की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। इससे उनका बजट बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
गृहणियों ने कहा
1 - सब्जी खरीदना आम लोगों के बाहर हो गया है। चार लोगों के परिवार के लिए एक दिन में सब्जी का खर्च दो सौ रुपये तक आता है। टमाटर, गोभी, पालक व मेथी के दाम बीते वर्ष की तुलना में तीन गुने से ज्यादा है। वहीं आलू भी लोगों की पहुंच से दूर दिखाई देने लगा है।
विभा तिवारी
-- -- -- -- -- -- -- -- --
2 - सर्दी शुरु होते ही सब्जियां सस्ती हो जाती थीं। लेकिन इस बार तो जैसे उनमें आग सी लगी है। धनिया, टमाटर जैसी चीजें बजट बिगाड़ रहे हैं। गरीब व मध्यम वर्ग का सारा बजट रसोई में ही खर्च हो जाता है।
प्रियंका द्विवेदी
-- -- -- -- -- -- -- -
पंद्रह दिनों में सब्जियों के दामों में अंतर
सब्जी, अब 15 दिन पहले
आलू 20 16
टमाटर 70 35
गोभी 70 60
नया आलू 40 00
मटर 200 00
बैगन 50 35
परवल 120 80
शिमला मिर्च 80 60
मूली 50 60
धनिया 200 150
चने की भाजी 200 150
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --