{"_id":"6750a44179b84ca003074064","slug":"disabled-protested-and-demanded-antyodaya-ration-card-banda-news-c-212-1-sknp1008-118937-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दिव्यांगों ने प्रदर्शन कर मांगा अंत्योदय राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दिव्यांगों ने प्रदर्शन कर मांगा अंत्योदय राशन कार्ड
विज्ञापन
बांदा। दिव्यांगों ने कलक्ट्रेट मेंं प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारी कलक्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें अंत्योदय राशन कार्ड व मुफ्त बिजली देने की मांग की।
दिव्यांगों ने कहा कि उनके कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चल रही हैं, लेकिन उसका सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। परिवहन निगम में दिव्यांगों को यात्रा फ्री है, लेकिन चालक बस स्टाप को छोड़कर अन्य जगह बस नहीं रोकते हैं। जिससे दिव्यांगों को दिक्कत होती है। दिव्यांगों के साथ मारपीट में आरोपी के विरुद्ध दिव्यांग अधिनियम 2016 के तहत कार्रवाई की जाए, चाहे वह सगा संबंधी क्यों न हो।
दिव्यांग वृद्ध, विधवाओं के आवेदनों की प्राथमिकता से जांच कराकर वृद्धा व विधवा पेंशन दिलाई जाए। भरण पोषण के लिए अंत्योदय राशन कार्ड बनाए जाएं। शहर व गांवों में प्राथमिकता के आधार पर पीएम आवास दिए जाएं। प्रदेश भर के दिव्यांगों को मुफ्त बिजली मिले। इस दौरान श्रीराम प्रजापति, पूनम देवी, जुग्गू, राजकुमारी, रामदइया, गायत्री, मीरा, संगीता देवी, रजनी, कामता, राकेश, जगरूप, रामबिहारी, सुखरानी आदि मौजूद रहे।