फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dirty water supply in homes, 20 thousand people affected

Banda News: घरों में गंदे पानी की सप्लाई, 20 हजार आबादी प्रभावित

Sun, 23 Jun 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dirty water supply in homes, 20 thousand people affected
बांदा। दो दिन पूर्व हुई बारिश के बाद शहर के कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति से गंदा पानी आ रहा है। पीने व नहाने योग्य पानी न होने से लोग परेशान हैं। आसपास लगे हैंडपंपों या फिर सबमर्सिबल वालों से मांग कर पानी का जुगाड़ कर रहे हैं। जल संस्थान अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन




शहर के महेश्वरी देवी रोड, बन्योटा, छावनी मोहल्लों में करीब 20 हजार की आबादी दो दिन से पेयजल को लेकर परेशान है। यहां सुबह पेयजल आपूर्ति में टोटियों से बेहद गंदा पानी आ रहा है। उसमें इतनी सड़ांध रहती है कि न तो नहा सकते हैं और न ही पी सकते हैं। महेश्वरी देवी रोड मोहल्ले के अरुण कुमार सैनी का कहना है कि दो दिन पहले तक पानी साफ आता रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार को बारिश होने के बाद से टोटियों से बेहद गंदा पानी निकल रहा है। पानी न गंदा होने की वजह से नहाने व पीने के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। हैंडपंप भी आसपास नहीं है। लोग साइकिल या ठेलिया में पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छावनी निवासी शकील अहमद व बन्योटा निवासी राकेश कुमार, सुनील कुमार गुप्ता का कहना है कि जल संस्थान गंदे पानी को लेकर शिकायत की गई है, पर समस्या का निवारण नहीं हो पा रहा है। बताया कि पहले भी गंदा पानी आता रहा है, पर फिटकरी से साफ हो जाता था। अब यह फिटकरी से भी साफ नहीं होता है।








वर्जन-



-शहर के इन मोहल्लों में गंदा पानी आने की शिकायत नहीं मिली है। अब कर्मचारियों को भेजकर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। -राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed