{"_id":"617c356695ba5810707632ee","slug":"dios-not-taking-action-on-memorandum-banda-news-knp66118884","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं कर रहे डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञापन पर कार्रवाई नहीं कर रहे डीआईओएस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। एनपीएस धनराशि खातों में न भेजने और शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों की अनेक समस्याओं को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा लटकाए रखने के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ की बांदा यूनिट का क्रमिक सत्याग्रह शुक्रवार को 7वें दिन भी जारी रहा।
संघ जिलाध्यक्ष डॉ. गणेश सिंह पटेल और उपाध्यक्ष जानकी शरण शुक्ला ने बताया कि पहली अप्रैल 2005 के बाद एनपीएस राशि खातों में नहीं भेजी गई। जबकि प्रदेश सरकार ने 520 करोड़ रुपये इसके लिए स्वीकृत किए हैं।
आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक को मार्च 2020 में यह राशि उपलब्ध करा दी गई थी। लेकिन आज तक खातों में नहीं भेजी गई। कहा कि 13 सितंबर को यहां डीआईओएस को शिक्षकों से संबंधित समस्याओं का ज्ञापन दिया गया था। इनमें कई समस्याएं जिला स्तर की हैं। लेकिन डीआईओएस की हठधर्मी और लापरवाही से इन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। धरने में जिलाध्यक्ष सहित दादूराम वर्मा, मो. बाकर, विजय कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार सिंह, अनुज चौधरी, शिव कुमार चौरसिया, संतोष वर्मा, सर्वेश कुमार, रामरोशन दिनकर, लोकेंद्र सिंह परमार आदि शामिल रहे।