{"_id":"68ee8851ca48c9e5dd0e7de7","slug":"digital-libraries-will-open-soon-in-117-villages-banda-news-c-212-1-bnd1017-134707-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 117 गांवों में जल्द खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 117 गांवों में जल्द खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी
Tue, 14 Oct 2025 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
बांदा। गांव के युवाओं को अब डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। लाइब्रेरी की स्थापना ग्राम सचिवालय में होगी। प्रत्येक लाइब्रेरी में चार लाख खर्च होंगे। प्रथम चरण में 117 लाइब्रेरी की स्थापना के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। पंचायत भवनों के दो कमरे खाली करा दिए गए हैं। लाइब्रेरी समिति ने लखनऊ की डिस्को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को टीवी, कंप्यूटर, फर्नीचर, पुस्तक आदि की आपूर्ति के 1.52 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करा दी है। दावा किया जा रहा है कि इसी माह सामग्री की आपूर्ति हो जाएगी। नवंबर से ई-लाइब्रेरी खुल जाएगी।
डीपीआरओ राजेंद्र कुमार का कहना है कि जिले में 234 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जानी है। प्रथम चरण में 117 गांवों में लाइब्रेरी स्थापना के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। ग्राम सचिवालयों में लाइब्रेरी की स्थापना होनी है। लाइब्रेरी में इंटरनेट, वाईफाई सहित कंप्यूटर, डिजिटल पुस्तक संग्रह, बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर आदि की व्यवस्था के लिए चयन समिति ने एक कंपनी को टेंडर दे दिया है। जल्द इन सभी सामान सचिवालय में उपलब्ध हो जाएंगे।
बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी के गांव के युवाओं को गांव में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका मिलेगा। उन्हें अब दिल्ली, लखनऊ, कोटा आदि जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीडीओ अजय कुमार का कहना है कि डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। आर्थिक रूप से कमजोर युवा जो बाहर जाकर तैयारी नहीं कर सकते हैं, वह गांव में ही लक्ष्य की प्राप्ति कर सकेंगे।
विज्ञापन
कहा कि डीपीआरओ को निर्देश दिए गए हैं कि डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का काम जल्द पूरा किया जाए। लाइब्रेरी में पुस्तकों का पर्याप्त संग्रह रखा जाए।