फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Digambar Jain Committee officials sworn

दिगंबर जैन कमेटी पदाधिकारियों ने ली शपथ

Fri, 16 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 16 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Digambar Jain Committee officials sworn

दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र कमेटी के द्विवार्षिक चुनाव

विज्ञापन
में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। शुक्रवार को मंदिर के आचार्य पुष्प दंत सागर सभागार में आयोजित सादे समारोह में पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।
समारोह की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी श्रेयांश कुमार जैन ने की।

भरोसा दिलाया कि समिति को वे अपना सहयोग देते रहेंगे। समारोह का संचालन कर रहे सुरेश चंद्र जैन ने अतिशय क्षेत्र की स्थापना व निर्माण पर प्रकाश डाला।

शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन (जयहिंद भइया), उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र जैन (मफतलाल) व पुष्पेंद्र कुमार जैन (जैना ज्वेलर्स), महामंत्री सनत कुमार जैन (लालाजी), मंत्री कैलाश चंद्र जैन (बिजली विभाग), कोषाध्यक्ष सुरेशचंद्र जैन (बैंक वाले), आडीटर आशीष कुमार जैन (बिजली विभाग), प्रबंधक शैलेंद्र कुमार जैन, उप प्रबंधक दिलीप कुमार जैन (बबलू) और लगातार पांचवीं बार मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार जैन (बिट्टू) शामिल हैं। उप मीडिया प्रभारी सौरभ जैन (नगर पालिका) चुने गए हैं।

संरक्षक मंडल में इंद्रपाल जैन, शिखरचंद्र जैन, रतनचंद्र जैन, पारस कुमार जैन, प्रकाशचंद्र जैन (मामा), चौधरी वीरेंद्र कुमार जैन को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed