{"_id":"64ac5ad2a32ddbe8ac040a34","slug":"diarrhea-patients-asked-how-is-the-treatment-going-banda-news-c-212-1-bnd1001-312-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: डायरिया मरीजों से पूछा, इलाज कैसा हो रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: डायरिया मरीजों से पूछा, इलाज कैसा हो रहा है
विज्ञापन
बांदा। डायरिया के बढ़ते मरीजों और मौतों का संज्ञान लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को सुबह 10 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने डायरिया से भर्ती मरीजों से समुचित इलाज किए जाने का जायजा लिया। जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता पूछी।
डीएम ने सबसे पहले जिला अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में जाकर डायरिया से भर्ती मरीजों का हालचाल लिया। उन्होंने ट्राॅमा सेंटर में एक, बच्चा वार्ड में एक और महिला वार्ड में भर्ती मुस्कान, रेशमा और सुधा से बातचीत की। उन्होंने उनका समुचित इलाज हो रहा है कि नहीं इस पर सवाल किया। मरीजों ने बताया कि उन्हें राहत है। इलाज सही हो रहा है।
उन्होंने मौजूद चिकित्सकों से कहा कि डायरिया से भर्ती मरीजों को प्राथमिकता से देखकर इलाज करें। उन्होंने ट्राॅमा सेंटर के मुख्य द्वार के बाहर टंकी से जल रिसाव को तत्काल सही कराने के लिए कहा। उन्होंने अस्पताल के वार्डों में गंदगी न फैल पाए इसके लिए जगह-जगह डस्टबिन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र से जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता पर भी जानकारी की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता आदि मौजूद रहे।