फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dial 112 driver attacks wife and innocent daughter with axe, condition critical

Banda News: डायल 112 के चालक ने पत्नी और मासूम बच्ची पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हालत गंभीर

Wed, 14 Jan 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dial 112 driver attacks wife and innocent daughter with axe, condition critical
- किराये के मकान में घटना को अंजाम देकर दरवाजा बंद कर फरार हुआ सिपाही
विज्ञापन

- मकान मालिक के शोर पर पहुंचे पड़ोसी, घायल सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। घरेलू विवाद ने बुधवार रात खौफनाक रूप ले लिया, जब डायल 112 में तैनात एक चालक ने अपनी पत्नी और तीन वर्षीय मासूम बेटी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपित दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी को पड़ोसियों की मदद से सीएचसी बबेरू पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मरका थाना क्षेत्र में डायल 112 की चार पहिया वाहन में चालक पद पर तैनात कांस्टेबल गौरव कुमार कस्बे में थाना क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर दूर किराये के मकान में पत्नी शिवानी (32) और बेटी परी (3) के साथ रहता था। बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर वह पत्नी-बच्ची को मेला घुमाने ले गया था। मेला से लौटने के बाद रात करीब नौ बजे घर के अंदर किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गौरव ने कुल्हाड़ी से पत्नी और बच्ची पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी बबेरू ले जाया गया। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि मां-बेटी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी में घरेलू कलह को घटना का कारण बताया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed