फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dhata defeated Kailha by 106 runs

Banda News: धाता ने कैलहा को 106 रनों से हराया

Wed, 22 Jan 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 22 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dhata defeated Kailha by 106 runs
शिवरामपुर। क्षेत्र के पुरवा तरौहा गांव में चल रहे मां कालिका देवी क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फतेहपुर के धाता ने कैलहा को 106 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तीन विकेट लेकर 25 रन बनाने पर हिमांशु को मैन आफ द मैच रहे।
विज्ञापन

पहले लीग मैच में धाता ने 73 रन से कर्वी की मछली मंडी टीम को हराया। फिर दूसरा मैच धाता और कैलहा के बीच मैच खेला गया। जिसमें धाता ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाज राम के 14 गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 53 और सूरज के 28 व हिमांशु के 25 रनों की पारी के दम पर निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट खोकर से 176 रन बनाए।
विज्ञापन

जवाब में कैलहा टीम की शुरूआत खराब रही। एक के बाद एक विकेट धरासाई होते गए और पूरी टीम मात्र 70 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। धाता की ओर से हिमांशु ने 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मैच में ममतेश द्विवेदी, डॉ मेराज सिद्दीकी, सहदेव यादव, संदीप त्रिपाठी, अजय यादव, ललित त्रिपाठी, पवन मिश्रा, हिमाचल त्रिवेदी, शरीफ खान, गौरव मिश्रा, प्रेमसागर, फूलचंद्र, शानू यादव, पवन मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed