फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Deputy CM did not come, minister vows vote

डिप्टी सीएम नहीं आए, मंत्री ने मांगे वोट

Fri, 19 Apr 2019 10:51 PM IST
banda Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Apr 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM did not come, minister vows vote
अतर्रा में भाजपा की जनसभा में मंच पर उपस्थित मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद आदि। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या की आमद अचानक टल जाने के बाद स्थानीय नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया। उधर, मंच पर जगह न मिलने पर अफरा-तफरी के बीच चित्रकूट जिले के अपना दल जिलाध्यक्ष रामसिया पटेल भड़क उठे। अपनी पार्टी का झंडा उतराने की धमकी देकर वह जनसभा छोड़कर जाने को तैयार हो गए। भाजपा नेताओं ने उनको शांत किया।
विज्ञापन


एचआईसी ग्राउंड में आयोजित सभा में डिप्टी सीएम को आना था, लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं आए। उधर, सभा में बड़ी संख्या में भाजपा नेता उपस्थित रहे। इन सभी ने भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के पक्ष में वोट मांगे। मंत्री रणवेंद्र सिंह धुन्नी, भाजपा प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री अशोक जाटव, लोकसभा प्रभारी बालमुकुंद शुक्ला, जिलाध्यक्ष बांदा लवलेश सिंह, विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय (कर्वी), प्रकाश द्विवेदी (बांदा), राजकरन कबीर (नरैनी), चंदबऊपाल कुशवाहा (बबेरू), पूर्व सांसद रमेशचंद्र द्विवेदी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्रवण तिवारी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन



हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष राजेश गिरि, इंद्रपाल पटेल, कोआपरेटिव चेयरमैन बद्री विशाल त्रिपाठी, सुशील द्विवेदी, विवेकानंद गुप्ता, जागृति वर्मा, योगेश द्विवेदी, ओममणि वर्मा, विजय पाल सिंह, अयोध्या सिंह पटेल, संतोष गुप्ता, लवकुश चतुर्वेदी, देव मूरत द्विवेदी, दिलीप राजपूत, राजेश सिंह परिहार, दिनेश गुप्ता, राकेश गौतम मेजर, वेद निराला, संजय सिंह, राहुल गौतम, सिद्धार्थ प्रांजल, राजेश गुप्ता, रमेश शर्मा, अतरवीर सिंह, चुन्नू राम सैनी, आत्मा राम शुक्ला, बलवान सिंह, शिव मोहन गुप्ता, राजकुमार त्रिवेदी, राजकिशोर बाजपेई आदि शामिल रहे। रैली स्थल पर सुबह से ही एएसपी लाल भरत कुमार पाल, एसडीएम सौरभ शुक्ला सीओ आलोक मिश्रा, कुलदीप सिंह, इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, शशिकुमार पांडेय, दिनेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाजपा की सभा मंच पर मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद द्विवेदी व राजापुर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मानिकपुर के सभी वार्ड सदस्य भी भाजपा में शामिल हो गए। करणी सेना चित्रकूट के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र ङ्क्षसह उर्फ टिंकल ठाकुर व पंकज परमार भी अपने दर्जन भर समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा सपा, बसपा और कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं ने भी सदस्यता ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed