फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dense fog and frost prevailed...12 superfast trains were delayed by hours.

Banda News: पाला संग छा रहा घना कोहरा...12 सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों देर से आईं

Sun, 21 Dec 2025 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 21 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Dense fog and frost prevailed...12 superfast trains were delayed by hours.
शनिवार की रात 12:15 बजे घने कोहरे के बीच नेशनल हाईवे पर अतर्रा चुंगी के नजदीक गुजरते वाहन। संवा
बांदा। सर्दी और कोहरे का सितम जारी है। रात 11 बजे के बाद से शुरू हुआ कोहरा सुबह 10 तक रहा। गलन भरी सर्दी से लोग कंपकंपा उठे। रविवार का दिन होने की वजह से सरकारी कार्यालय बंद होने से ज्यादातर लोग अपने घरों में रहे। गलन भरी सर्दी पूरे दिन बनी रही। कोहरे और सर्दी ने लंबी दूरी तय करने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों की रफ्तार बदल दी। करीब 12 सुपरफास्ट ट्रेन डेढ़ से आठ घंटे की देरी से आईं। यात्री कंबलों के अंदर प्लेटफार्म में ट्रेनों के इंतजार में बैठे नजर आए।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने बताया कि आंबेडकर नगर से चलकर प्रयागराज जाने वाली आंबेडकर नगर एक्सप्रेस शनिवार की रात 1: 35 बजे की जगह करीब आठ घंटा 20 मिनट की देरी से रविवार को सुबह 9:50 बजे बांदा पहुंची। इसी तरह रात में जबलपुर से चलकर निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस 11:52 की जगह दो घंटा 10 मिनट की देरी से बांदा पहुंची।
विज्ञापन

बनारस से चलकर ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 1:00 बजे की जगह करीब दो घंटा 54 मिनट की देरी से बांदा पहुंची। ग्वालियर से चलकर बनारस जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय 2:25 के स्थान पर सुबह 4:55 पर बांदा पहुंची। निजामुद्दीन से चलकर मानिकपुर जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भोर 5:00 बजे की जगह तीन घंटा देरी यानी आठ बजे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज से चलकर ग्वालियर जाने वाली ट्रेन दो घंटा और ग्वालियर से चलकर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन एक घंटा देरी से बांदा आई। उधर, बरौनी से चलकर अहमदाबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय 10:25 की जगह 11:21 बजे बांदा आई। दादर से चलकर बलिया जाने वाली प्रातः 3:03 की स्थान पर दो घंटा 40 मिनट की देरी से बांदा पहुंची। मानिकपुर से झांसी जाने वाली पैसेंजर प्रातः 5:00 बजे की जगह डेढ़ घंटा देरी से बांदा पहुंची। पूरा दिन यात्रियों के इंतजार में बीता।

शनिवार की रात 12:15 बजे घने कोहरे के बीच नेशनल हाईवे पर अतर्रा चुंगी के नजदीक गुजरते वाहन। संवा

शनिवार की रात 12:15 बजे घने कोहरे के बीच नेशनल हाईवे पर अतर्रा चुंगी के नजदीक गुजरते वाहन। संवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed