फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dengue patients will get relief, will not have to buy plasma

Banda News: डेंगू मरीजों को मिलेगी राहत, नहीं खरीदना पड़ेगा प्लाज्मा

Wed, 22 May 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 22 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Dengue patients will get relief, will not have to buy plasma
उन्नाव। बुखार मरीजों को अब जिला अस्पताल में ही प्लाज्मा मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। जल्द ब्लड सेपरेशन यूनिट का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे संक्रामक रोगियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बारिश के बाद संक्रामक रोगों का कहर शुरू हो जाता है। डेंगू मरीजों की प्लेटलेट्स काफी तेजी से गिरती हैं। ऐसे मरीजों को प्लाज्मा की जरूरत पड़ती है। जिला अस्पताल में यह व्यवस्था न होने से मरीजों को निजी ब्लड बैंकों से प्लाज्मा लेना पड़ता है, लेकिन इस बार उन्हें जिला अस्पताल में ही प्लाज्मा मिल सकेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बने ब्लड सेपरेशन यूनिट का संचालन एक से डेढ़ माह में शुरू हो जाएगा। जल्द ही लाइसेंस मिलने के बाद इसका संचालन शुरू करा दिया जाएगा। ताकि इस बार मरीजों को निजी ब्लड बैंकों पर निर्भर न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तीन साल से लाइसेंस का इंतजार
जिला अस्पताल में तीन साल पहले ब्लड सेपरेशन यूनिट का निर्माण कराया गया था। इसमें ब्लड सेपरेटर मशीन, डीप फ्रीजर आदि जरूरी मशीनें और उपकरण भी उपलब्ध हो गए हैं। इसके अलाव स्टाफ की भी तैनाती कर दी है। ब्लड सेपरेशन यूनिट संचालन के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है। इसके लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने सभी व्यवस्था पूरी करने के बाद आवेदन भी कर दिया है। जल्द ही लाइसेंस मिलने पर संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
---------
नहीं लेने पड़ेंगे निजी ब्लड बैंकों से कंपोनेंट्स
मानव ब्लड में प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और पैक्ड रेड ब्लड सेल्स जैसे कंपोनेंट्स होते हैं। ब्लड की एक यूनिट से तीन मरीजों की जान बचाई जा सकती है। जिला अस्पताल में ब्लड सेपरेशन यूनिट का संचालन होने मरीजों को निजी ब्लड बैंक से कंपोनेंट्स नहीं लेने पड़ेंगे।
--
संचालन शुरू होने पर जरूरत के हिसाब से मिलेगा ब्लड
कई बार बच्चों को सिर्फ एक कंपोनेंट की जरूरत होती है। सेपरेशन यूनिट न होने से ब्लड बैंक से मरीज को पूरा ब्लड दे दिया जाता है। सेपरेशन यूनिट शुरू होने से आवश्यकता के अनुसार कंपोनेंट दिया जा सकेगा। छोटे शिशुओं के लिए छोटे पैकेट तैयार किए जाएंगे। इससे ब्लड खराब नहीं होगा। जरूरत के हिसाब से प्रयोग किया जा सकेगा।
--------------
ब्लड सेपरेशन यूनिट संचालन के लिए पत्राचार किया गया है। जल्द ही इसका संचालन शुरू कराया जाएगा। ताकि संक्रामक रोगियों को राहत मिल सके। - डॉ. जीपी गुप्ता, सहायक निदेशक स्वास्थ्य

---------------
सेपरेशन यूनिट में सभी उपकरण भी पूरे हो गए हैं। संचालन के लिए आवेदन भी कर दिया गया था। लाइसेंस मिलते ही संचालन शुरू करा दिया जाएगा। - डॉ. आरए मिर्जा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed