फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dengue outbreak is not stopping, people are getting affected every day

Banda News: नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, हर दिन चपेट में आ रहे लोग

Fri, 17 Nov 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dengue outbreak is not stopping, people are getting affected every day
बांदा। शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के चल रहे हाउस इंडेक्स सर्वे के बावजूद डेंगू का फैलाव थम नहीं रहा। शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन डेंगू मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी पैथोलॉजी जांच में दो डेंगू के मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन मोहल्लों में 161 घरों की जांच की। छह घरों में डेंगू लार्वा पाए गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में शुक्रवार को 248 मरीजों ने अपनी जांच कराई। इनमें 19 मरीजों के डेंगू जांच के सैंपल लगाए गए। इसमें शहर के मोहल्ला फूटा कुआं निवासी आदर्श (19) व कबीर नगर जेल रोड निवासी भानू प्रताप (29) को डेंगू बुखार की पुष्टि की गई। पैथोलॉजी में जांच कराने को लेकर मरीजों की लाइन लगी रही। उधर, जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन डॉक्टर ह्दयेश पटेल व एसडी त्रिपाठी के कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी रही। इनमें ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक डेंगू के 361 मरीज मिले हैं। शहर के मोहल्ला कैलाश पुरी, बंगाली पुरा, कुशवाहा नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 161 घरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण घरों में पानी से भरे 594 बर्तनों की जांच की गई। छह घरों में डेंगू का लार्वा पाया गया। टीम ने जलभराव वाले स्थानों पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया। टीम ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम, नियंत्रण एवं बचाव के बारे में पम्पलेट्स बांटकर जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed