फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   demostration student

Banda News: करंट लगने से खंभे से गिरे संविदा लाइनमैन की मौत

Thu, 05 Sep 2024 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
demostration student
बांदा। करंट लगने से बिजली के खंभे से गिरकर संविदा लाइनमैन घायल हो गया। मंगलवार की रात कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के लामा गांव निवासी विजय पाल (27) बांदा के तुलसी नगर पावर हाउस में संविदा में लाइनमैन था। मंगलवार को पथरी गांव में फाल्ट की शिकायत पर वह खंभे पर चढ़कर ठीक कर रहा था। तभी हवाई करंट के झटके से वह पोल के नीचे आ गिरा। उसके पैर में जमीन में पड़ा लोहे का एंगल घुस गया। साथी कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से रात में कानपुर के लिए रेफर किया। रास्ते में चिल्ला गांव के पास उसने दम तोड़ दिया।

ममेरे भाई पूर्व प्रधान रामरतन प्रजापति ने बताया कि तीन भाइयों में मझले नंबर का था। दो साल की बेटी है। पत्नी सरवन गर्भवती है। उसके पास 10 बीघा जमीन है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि बिजली के खंभे से गिरने से हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed