फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demonstration for Bundelkhand state

Banda News: बुंदेलखंड राज्य के लिए प्रदर्शन

Sat, 10 May 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demonstration for Bundelkhand state
बांदा। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि पीएम मोदी से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री तक बुंदेलखंड राज्य निर्माण का वादा कर चुकी हैं। 11 वर्ष बीत गए अभी तक इस मामले में कुछ भी नहीं किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में जुलूस के साथ पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि लोकसभा चुनाव में (2014) चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, राजनाथ सिंह एवं प्रधानमंत्री ने बुंदेलखंड राज्य तीन साल के भीतर बनवा देने का वादा बुंदेलखंड की जनता से किया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने सात जनपदों क्रमशः झांसी, बांदा, जालौन, हमीरपुर, ललितपुर, चित्रकूट एवं महोबा को मिलाकर बुंदेलखंड विकास बोर्ड का गठन किया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश सरकार ने सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, दमोह, पन्ना, दतिया एवं निवाड़ी को मिलाकर बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण का गठन किया है। इन्ही सभी जिलों को बुंदेलखंड मानकर केंद्र सरकार ने बुंदेलखंड पैकेज दिया था। शीघ्र कैबिनेट की मंजूरी दी जाए, जिससे राज्य निर्माण की प्रक्रिया साकार रूप ले सके। कहा कि बुंदेलियों का सब्र अब टूटता जा रहा है। इस मौके पर रघुराज शर्मा, हमींदा अंजुम , प्रदीप नाथ झा ,कुंअर बहादुर आदिम , हनीफ खान, अनिल कश्यप, उत्कर्ष साहू, गोलू ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed