{"_id":"66b51a36cbdc81c853041144","slug":"demonstration-by-wearing-black-bands-against-oppression-banda-news-c-212-1-sknp1008-114199-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: उत्पीड़न के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: उत्पीड़न के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बांदा। आपूर्ति निरीक्षकों के विरुद्ध विभागीय उत्पीड़न किए जाने के मामले में प्रदेश संगठन के आह्वान पर पूर्ति निरीक्षकों व कर्मचारियों ने गुरुवार को कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। काली पट्टी बांधकर कामकाज किया।
गुरुवार को सदर तहसील में पूर्ति निरीक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। बताया कि हरदोई जनपद में दो आपूर्ति निरीक्षकों के विरुद्ध विभाग द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। उनके विरुद्ध विभाग ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। इसी प्रकार हमीरपुर में भी दो पूर्ति निरीक्षकों को बिना किसी कारण के प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए वेतन रोक दिया गया है।
कहा कि विभाग द्वारा न तो वाहन दिए जा रहे हैं और न ही ऑपरेटर, इंटरनेट की सुविधा व लैपटाॅप। बावजूद इसके विभागीय कर्मियोंं को परेशान किया जा रहा है। कहा कि उत्पीड़नात्मक कार्रवाई में अंकुश न लगा तो प्रदेश संगठन के आह्वान पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर एआरओ ब्रजेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक साक्षी मिश्रा, विभोर वर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।