फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demonstration against the assassination of a Dalit student

दलित छात्र की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 15 Feb 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा Updated Thu, 15 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the assassination of a Dalit student
प्रदर्शन करते भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। युवा व सामाजिक संगठनों ने इलाहाबाद में एलएलबी छात्र दिलीप सरोज की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। राज्यपाल से पीड़ित परिजनों को मुआवजा और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भारतीय युवा मोर्चा, बेरोजगार मोर्चा, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। बेरोजगार मोर्चा अध्यक्ष लवलेश प्रजापति ने कहा कि छात्र की हत्या इसलिए कर दी गई कि कर्नलगंज थाने के निकट रेस्टोरेंट में खाना खा रहे दबंग से दलित छात्र के पैर छू गए। 70 साल की आजादी के बाद भी इस देश में छुआछूत जैसी कुरीति हावी है।
विज्ञापन


राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में कहा कि आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाए। मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। मांगे न मानी गईं तो प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जाएगा। भानु प्रताप सिंह, डेविड वर्मा, अर्जुन, रामनरेश, अनिल चौधरी, जगदीशचंद्र बोस, राजेश अनुरागी, सोनू वर्मा, धनंजय श्रीवास, शिवकरन सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed