{"_id":"67058ab7259eb2d3100883f4","slug":"demonstration-against-failure-of-polytechnic-trainees-banda-news-c-212-1-sknp1008-116629-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पॉलिटेक्निक प्रशिक्षणार्थियों को फेल करने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पॉलिटेक्निक प्रशिक्षणार्थियों को फेल करने पर प्रदर्शन
विज्ञापन
बांदा। पॉलिटेक्निक डिप्लोमा परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी ईयर बैक लगने से फेल हो गए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्राविधिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में स्टोनों को दिया। काॅपियों की दोबारा जांच कराए जाने की मांग की।
विभाग संयोजक नीतीश निगम ने बताया कि बांदा सहित विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों में डिप्लोमा प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राओं को जबरन अनुपस्थिति दिखाकर ईयर बैक लगाकर फेल कर दिया गया है। जिससे प्रशिक्षणार्थियों का पूरा साल बर्बाद होगा। काॅपियों की दोबारा जांच कराने के लिए प्रशिक्षणार्थियों से शुल्क लिया जा रहा है। प्राविधिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष से कमेटी गठित कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की।
जिला सह संयोजक आशीष पांडेय, नगर सह मंत्री प्रवीण सिंह, तनय सिंह , रामेंद्र शर्मा ,सत्यम सोनी, अमित कुमार, नीलेश, शिवम सोनी, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।