{"_id":"57a4d41f4f1c1b393a2b9839","slug":"demonstrated-to-student-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 05 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते जेएन व अतर्रा पीजी कालेज के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। काफी अर्से की चुप्पी के बाद छात्रसंघ चुनाव का जिन्न बोतल से फिर बाहर आ गया। चुनाव की मांग लेकर छात्रों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया। कहा कि छात्र संघ गठित न होने से कालेज प्रशासन छात्रों के साथ तानाशाही रवैया अपना रहा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को जेएन डिग्री कालेज और अतर्रा पीजी कालेज के छात्रों ने एक साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम के विश्राम कक्ष के बाहर धरना दिया। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम गंगाराम गुप्ता और डिप्टी कलेक्टर एके पुष्कर छात्रों के बीच आए और उनका ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि चार साल से जेएन कालेज और अतर्रा पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जा रहे। इस वर्ष शासन ने चुनाव का आदेश दिया है फिर भी दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य चुनाव नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने दलील दी कि छात्र संघ न होने से उनकी समस्याएं निस्तारित नहीं हो पा रहीं। महाविद्यालय का विरोध करने वाले छात्रों का भविष्य बर्बाद करके जेल भेजने की धमकी दी जाती है। और भी कई कठिन समस्याएं आ रही हैं।
छात्रों ने छात्र संघ तत्काल बहाल करने की मांग की। चुनाव न कराने पर आमरण अनशन और आंदोलन की चेतावनी दी। अतर्रा महाविद्यालय के छात्रों में नीरज द्विवेदी, देवेंद्र यादव, राजीव रतन, राजीव लोचन त्रिपाठी, विद्याभूषण, गोविंद उपाध्याय और जेएन डिग्री कालेज छात्रों में अभय प्रताप सिंह प्रिंस, लव सिन्हा, अनिरुद्ध यादव, नीरज वर्मा, भूपेंद्र निषाद और ओमनाथ गुप्ता आदि मौजूद रहे।