{"_id":"20ad9c7588442d9a2a0bfbf8d8651b27","slug":"deepa-singh-gaur-made-sp-candidate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने दीपा सिंह गौर को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने दीपा सिंह गौर को बनाया प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 19 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कई दिनों तक चली कशमकश और खींचतान के बाद
विज्ञापन
अंतत: सपा हाईकमान ने बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दीपा सिंह गौर
का नाम तय कर दिया। इसी के साथ सपा के राजनीतिक गलियारों में प्रत्याशी को
लेकर चल रही कयासबाजियों पर विराम लग गया।
दीपा सिंह सपा के वरिष्ठ नेता और छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह गौर की पत्नी हैं। मौजूदा में जिला पंचायत सदस्य होने के साथ ही वह पूर्व में भी वर्ष 2000 और 2005 में जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं।
जिला पंचायत संचालन समिति सदस्य भी रह चुकी है। सपा हाईकमान द्वारा अध्यक्ष पद के लिए मांगे गए आवेदनों में चार आवेदकों में श्रीमती गौर भी शामिल थीं।
वह डीडीसी वार्ड-10 (तिंदवारी द्वितीय) से सदस्य हैं। 41 वर्षीय दीपा की शैक्षिक योग्यता बीए है।