फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Deen Dayal Puram houses will be allotted by lottery

Banda News: दीन दयाल पुरम के आवासों का लाटरी से होगा आवंटन

Thu, 06 Apr 2023 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Deen Dayal Puram houses will be allotted by lottery
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण की 64वीं बोर्ड की बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट प्रस्तुत किया गया। पंडित दीन दयाल पुरम, तुलसी नगर आवासीय योजन एवं अवस्थापना निधि के अंतर्गत कराए जाने वाले कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

दीन दयाल पुरम में जलापूर्ति संबंधी कार्यों को जल निगम से कराए जाने व दोनों आवासीय योजना में विद्युतीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए। तुलसी नगर के रिक्त भवनों को आवंटित करने का प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि दीन दयाल पुरम में इस वर्ष एचआईजीव एमआईजी श्रेणी के 110 भूखंडों को लाटरी के जरिए आवंटित किए जाने का प्रस्ताव बोर्ड में स्वीकृत किया गया। आयुक्त ने नगर पालिका को इंद्रिरा नगर के जल भराव की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दीन दयाल पुरम से लगे हुए सहकारी दुग्ध संघ विभाग की भूम के क्षेत्रफल के कब्जे के संबंध में विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया कि विकास प्राधिकरण एवं सहकारी दुग्ध संघ दोनों आपस में मिलकर सहमति के आधार पर निस्तारण कर लें। विकास प्राधिकरण को अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्रवाई व ऑनलाइन मानचित्रों का तत्काल निराकरण किया जाए। कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित को अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार, कोषाधिकारी दिनेश बाबू, अधीक्षण अभियंता विद्युत जेपीएन सिंह, लोक निर्माण, नगर पालिका, जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed