{"_id":"612a7a6e8ebc3e79c43fa5e6","slug":"deeem-ne-kiya-aaro-plaant-ka-kiya-udghaatan-banda-news-knp648833684","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया आरओ प्लांट का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया आरओ प्लांट का किया उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। डीएम आनंद कुमार सिंह ने थरथुआ ग्राम पंचायत में नारी सशक्तीकरण के तहत स्वयं सहायता समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खेरापति आजीविका मिशन द्वारा स्थापित आरओ प्लांट का उद्घाटन किया। सामुदायिक शौचालय, जनसेवा केंद्र व मिशन शक्ति कक्ष का निरीक्षण किया।
सामुदायिक शौचालय का संचालन स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। अब तक 222 लोगों द्वारा प्रयोग किया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि सरकारी सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का बोर्ड लगाया जाए। किसी भी योजना का आवेदन जन सेवा केंद्र के माध्यम से कराया जाए।
मिशन शक्ति के प्रशिक्षण में कहा कि आज नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए फेज-3 चलाया जा रहा है। 31 दिसंबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बीसी सखी में चयनित स्वयं सहायता समूह की महिला मीरा देवी, नीतू यादव, उमा देवी, कुसुमा आदि को पॉस मशीन वितरित की।
विज्ञापन
इसके बाद थाना दिवस में लोगों की समस्याएं सुनीं और अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए। रयान गांव के पॉलीटेक्निक कालेज का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम द्वारा कराए जा रहे न्यायालय भवन को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
सिमौनी बाबा धाम पर्यटन विकास कार्य को देखा। तहसीलदार विपिन कुमार, बीडीओ डा. प्रभात कुमार द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल आदि मौजूद रहे।