फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Declare the glory of Guru

गुरु की महिमा का हुआ बखान

Mon, 05 Sep 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Mon, 05 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Declare the glory of Guru
सेंट मेरीज स्कूल में शिक्षक दिवस और संत मदर टेरेसा दिवस पर कार्यक्रम पेश करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

शिक्षक दिवस पर जगह-जगह गुरुओं की गरिमा बयां की गई। उन्हें सम्मानित करते हुए तोहफे दिए गए। कई स्थानों पर अभिनंदन समारोह हुए। स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को सम्मानित किया। कांग्रेस विधायक दलजीत सिंह ने बड़ा समारोह आयोजित कर शिक्षकों को सम्मान दिया। उधर, मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने पर कई शिक्षा संस्थानों ने दोहरी खुशियां मनाई गईं।

विज्ञापन


मुख्य आयोजन कान्हा मैरिज हाल में विधायक दलजीत सिंह और उनके भाई पूर्व डीडीसी दलपत सिंह की मेजबानी में हुआ। यहां करीब ढाई सैकड़ा मौजूदा और पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विधायक ने उन्हें शॉल और गणेश प्रतिमा भेंट की। कहा कि गुरु ईश्वर से भी ऊपर है।
विज्ञापन


शिष्य के जीवन का प्रेरणादायक है। इस मौके पर शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। कृषि विश्वविद्यालय निदेशक नंदकिशोर वाजपेयी, जेएन डिग्री कालेज प्राचार्य डा. नंदलाल शुक्ल सहित पूर्व प्रधानाचार्य शमीम बानो, बाबूलाल गुप्त, लवकुश मिश्रा, डा. हरिओम तत्सत, इंद्रजीत सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, जगदीश पटेल, अशोक त्रिपाठी आदि शामिल रहे। संचालन आलोक सिंह व दिनेश सिंह ने किया। समारोह की शुरूआत में आर्य कन्या, जीजीआईसी और सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श बजरंग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पांडेय ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर फूल चढ़ाए। दिनेश प्रसाद, रणविजय सिंह, अर्चना शुक्ला, बलराम त्रिपाठी, सोनिया सिंह पटेल, जावेद अख्तर, कमलेश कुमार, रोहित नंदन त्रिपाठी आदि शामिल रहे। राजादेवी पीजी कालेज में प्रबंधक डा. प्रमोद शिवहरे और डा. रवि कुमार चौरसिया व रामसेवक शिवहरे तथा प्राचार्य डा. अंजू गुप्ता ने डा. राधाकृष्णन की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए।

विभागाध्यक्ष सत्यम मिश्र ने गुरु महिमा वंदना की। छात्र-छात्राओं ने झांकियां और नृत्य आदि पेश किए। सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस के साथ मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने की दोहरी खुशियां मनाई गई। स्कूल को सजाया गया। रंगारंग कार्यक्रम हुए। बच्चों ने टीचर्स को कार्ड और फूल भेंट किए। इस दिन को गौरव दिवस बताया गया। प्रधानाचार्य फादर सुसई रत्नुम का जन्मदिन भी मनाया गया। डा. सर्वपल्ली और मदर टेरेसा के जीवन पर भाषण हुए।

आरएन इंस्टीट्यूट आफ एडवांस स्टडीज, लड़ाका पुरवा में प्राचार्य अजय पांडेय ने राधाकृष्ण के चित्र पर फूल चढ़ाए। प्रबंधक राजेश दुबे ने केक काटकर जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं। प्रवक्ता कहकशां खातून ने डा. राधाकृष्णन को युग पुरुष बताया। योगिता, रवि, आरती, सागर, कौशल्या, सुधा सोनी आदि छात्राएं शामिल हुए। संत तुलसी पब्लिक स्कूल में मीना गुप्ता ने सरस्वती और संतोष मसुरहा ने डा. सर्वपल्ली के चित्र पर फूल चढ़ाए। निर्मला भार्गव ने दीप जलाया।

प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल और प्रबंधक संत कुमार गुप्त ने सभी का आभार जताया। खुटला स्थित फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज में छात्राओं ने प्रधानाचार्य राफिया खानम सहित अन्य शिक्षिकाओं को तोहफे देकर सम्मानित किया। एसएम कान्वेंट स्कूल, दुरेड़ी में बच्चों ने शिक्षकों को तिलक लगाकर फूलों की माला पहनाई। प्रबंधक संजय मिश्रा, प्रधानाचार्य आरबी प्रजापति आदि शामिल रहे।

श्रीकृष्णा आइडियल हायर सेकेंडरी स्कूल में आर्य कन्या इंटर कालेज की पूर्व प्रधानाचार्य और राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शमीम बानो को सम्मानित करते हुए उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह दिए गए। डा. अर्चना भारतीय ने गीत गाया। अंजू दमेले, समाजसेवी उमाशंकर पांडेय, सपा नेता इमत्याज खां आदि शामिल रहे।

प्रधानाचार्य जेपी यादव ने आभार जताया। बैजू के डेरा में सपा प्रत्याशी कमल सिंह मौर्य ने प्राइमरी स्कूल में अध्यापिका कस्तूरी देवी सहित सभी अध्यापिकाओं को सम्मानित किया। यूनिफार्म बांटे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अरबई में विद्याभूषण सिंह पटेल और वीरेंद्र सिंह पटेल, मोहम्मद हनीफ खां, शालिनी मिश्रा आदि ने डा.राधाकृष्णन को याद किया।

बबेरू प्रतिनिधि के अनुसार, सरस्वती विद्या मंदिर में डा. राधाकृष्णन के चित्र पर फूल चढ़ाकर पूर्व प्रधानाचार्य धनराज सिंह ने शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। प्रबंधक डा. महेंद्र मिश्रा और प्रधानाचार्य अशोक उपाध्याय ने संबोधित किया। लक्ष्मी प्रसाद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, ब्रजेश, योगेंद्र सिंह आदि शामिल रहे। अन्य स्कूल-कालेजों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।


अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार, थाना परिसर से शांतिधाम स्कूल के लिए रैली निकाली गई। मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने और शिक्षक दिवस पर खुशी जताई गई। रैली समापन पर एसडीएम क्रांति शेखर सिंह ने मदर टेरेसा को देवदूत बताया। शिक्षकों को सम्मान दिया। प्रधानाचार्य फादर क्रेडी ने सभी का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed