फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Debt-ridden textile businessman ate poison, died

कर्ज में दबे कपड़ा व्यवसायी ने जहर खाया, मौत

Tue, 24 May 2022 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
Debt-ridden textile businessman ate poison, died
Debt-ridden textile businessman ate poison, died - फोटो : BANDA
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन गांव में सोमवार की रात युवा कपड़ा व्यवसायी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि कोरोना काल में व्यापार के लिए उसने कर्ज ले रखा था। इसकी अदायगी के लिए तनाव में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी संतोष शिवहरे का पुत्र सुशील (27) गांव में कपड़े की दुकान किए था। बीती रात घर का कमरा बंद कर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी प्रियंका उर्फ पिंकी ने घरवालों को बताया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने सुशील को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के चाचा सुनील शिवहरे ने बताया कि सुशील की शादी चार साल पूर्व हुई थी। एक पुत्र है। वह परिवार के साथ अलग रहता था। बताया कि दो साल पूर्व कोरोना काल में सुशील ने व्यापार के लिए इलाके के लोगों से लगभग तीन लाख रुपये ब्याज पर कर्ज लिया था। यह बढ़कर लगभग चार लाख रुपये हो गए। कर्ज अदायगी के लिए उस पर दबाव डाला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुुकान जाना बंद कर दिया
धमकियों के चलते उसने दुकान जाना बंद कर दिया। कर्ज देने वाले घर पहुंचने लगे तब परिवार को इसकी जानकारी हुई। कर्जदाताओं के दबाव से परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed