{"_id":"59f6131d4f1c1bce538b9e58","slug":"death-of-old-by-collision-with-bolero","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/बबेरु। सड़क पार कर रही वृद्धा बोलेरो की टक्कर से घायल हो गई। जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। उधर, अलग-अलग सड़क हादसों में दंपति समेत छह बाइक सवार घायल हो गए। घायल बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
बबेरू क्षेत्र के उमरहनी गांव की ननकी (60) पत्नी गया प्रसाद यादव रविवार की सुबह शौच को जाते समय बोलेरो की ठोकर से दूर जा गिरी। चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। घायल ननकी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां लाते समय शहर के कालूकुआं के पास उसने दम तोड़ दिया। पति ने बताया कि वह किसानी करता है। परिवार में सात बच्चे हैं। सभी विवाहित हैं। उधर, थानाध्यक्ष रितेश गुप्ता का कहना है कि आरोपी चालक को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव का अर्पित कुमार (25) शनिवार की शाम अपनी पत्नी पूनम देवी (20) को लेकर ससुराल रानीपुर (नरैनी) से लौट रहा था। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अकेलवा गांव के पास सामने से ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला। बिसंडा क्षेत्र के ओरन कस्बे का नत्थू प्रसाद (27) शनिवार की सुबह अपने दोस्त धीरेंद्र कुमार (26) के साथ बाइक से बांदा आते समय तिंदवारी क्षेत्र के जसईपुर के पास ट्रक को ओवरटेक करने में गिरकर दोनों घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने पर नत्थू के सिर पर गंभीर चोट आई है। देहात क्षेत्र पचनेही गांव की नीलम (21) पुत्री तोताराम रविवार की सुबह अपने पिता के साथ बाइक से अतर्रा जा रही थी। खुरहंड के पास गाड़ी पंचर होने पर अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन
--------