{"_id":"06623988402e71a83f1329bcfc692538","slug":"death-of-child-from-hit-by-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से बालक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 22 Sep 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ौली गांव निवासी इमाम अली (8) पुत्र राज अली सोमवार को शाम घर के बाहर खेल रहा था। तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाते समय उसकी मौत हो गई। बाइक सवार को मरका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मुकेरा गांव निवासी राजकुमारी (16) पुत्री दुर्गा मंगलवार को दोपहर शंकर बाजार (नरैनी) स्थित कालेज से साइकिल से घर जा रही थी। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। नाजुक हालत में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव निवासी विवेक सिंह भदौरिया (22) पुत्र राकेश सिंह मंगलवार को दोपहर बाइक से घूरा गांव स्थित ढाबा जा रहा था। रास्ते में बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में नरैनी क्षेत्र के नौहाई गांव निवासी सत्यप्रकाश (25) पुत्र भवानीदीन गांव के सलीम (18) पुत्र अलीबक्श के साथ बाइक से ससुराल मझीवां गांव जा रहा था।
ओरन के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से दोनों घायल हो गए। उधर, अतर्रा क्षेत्र के दन्ना पाठक पुरवा निवासी प्रियांशू (10) पुत्र संतोष साइकिल से बाजार जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
बोलेरो की टक्कर से छह घायल
औगासी रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से छह लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कस्बे से कुछ दूर बोलेरो ने पहले साइकिल सवार राकेश पाल (18) पुत्र रामचंद्र पाल को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
हादसे के बाद भागने के प्रयास में बोलेरो ने बाइक सवार सुमित (18) पुत्र अमरनाथ निवासी सरयू पुरवा, राहुल (17) पुत्र प्यारेलाल निवासी तिंदवारी रोड, राहुल (18) पुत्र फूलचंद्र निवासी राघव थोक को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इनके अलावा दो अन्य भी बोलेरो की टक्कर से घायल हुए। हादसे के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग निकला।