{"_id":"647396554e556d6b710308c2","slug":"death-of-a-young-man-who-came-to-the-wedding-of-his-cousin-banda-news-c-12-1-257487-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: फुफुरे भाई की शादी में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: फुफुरे भाई की शादी में आए युवक की मौत
Sun, 28 May 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 28 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
बांदा। फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने आए युवक की संदिग्धहालात में मौत हो गई। उसका शव जनवासे में सीढि़यों के पास पड़ा मिला। पिता ने पारिवारिक दो लोगों पर प्रधानी चुनाव की रंजिश में गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की छानबीन में लगी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा टिकरी गांव का भूपेंद्र सिंह (18) शनिवार शाम सात बजे करीब फुफेरे भाई की शादी में चिल्ला थाना क्षेत्र के अतरहट गांव गया था। एक स्कूल में बरात का जनवासा था। बराती टीका लेकर लड़की वालों के घर चले गए। जनवासे में भूपेंद्र, उसका पारिवारिक भाई और पड़ोसी था। जब बराती जनवासे में रात 11 बजे वापस आए तो भूपेंद्र का शव स्कूल की सीढिय़ों के पास पड़ा मिला। मृतक का बायां हाथ टूटा और गले में खरोंच के निशान थे।
मृतक के पिता कमल सिंह का कहना है कि 20 वर्ष पहले वह प्रधानी के चुनाव में खड़ा हुआ था। तब उसके पारिवारिक भाई ने उसे चुनाव लड़ने से मना करते हुए खुद लड़ा था। इसी बात पर वह उससे रंजिश रखते हैं। पिता ने पारिवारिक भाई और पड़ोसी पर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अब तक तहरीर नहीं दी है। मृतक दो भाइयों में छोटा था।
विज्ञापन
मानसिक कमजोर भी बताया गया है। घर में मां पूनम सिंह हैं। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बरात में नशे में नाचने के दौरान मृतक की हालत बिगड़ी होगी। उसे उल्टी भी हुई थी। इसी के चलते मौत हुई है। आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-