फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Death a young man in road accidents, two injured

सड़क हादसों में श्रद्धालु की मौत, दो घायल

Sun, 14 Apr 2019 11:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा बांदा, उत्तर प्रदेश
बांदा, उत्तर प्रदेश Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Apr 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Death a young man in road accidents, two injured
accident
सड़क दुर्घटना में श्रद्धालु की मौत हो गई। एक अन्य घटना में ट्रक की टक्कर से लोडर सवार दो युवक घायल हो गए। उधर, थ्रेसर मशीन से युवती घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महोबा के कबरई थानांतर्गत धरौन गांव निवासी पप्पू (26) पुत्र पज्जू शनिवार को यहां जमुनी पुरवा (बांदा) बरमबाबा स्थान पूजा-अर्चना करने आया था। शाम को घर जाते समय बांदा-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों ने अतर्रा सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उसके पिता ने बताया युवक अविवाहित और मजदूरी करता था। उधर, गिरवां थानाक्षेत्र के माधवपुर गांव में शनिवार की शाम थ्रेसर की चपेट में आकर रज्जन (33) पत्नी संतोष गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उधर, चिल्ला व तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक ट्रक की टक्कर से लोडर सवार एक किशोर और युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर तक घटनास्थल पर घायल अवस्था में तड़पते रहे। घंटों बाद पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। वहां से दोनों घायलों हर्ष पांडेय (17) पुत्र उमाशंकर पांडेय निवासी अछल्दा (औरैया) और सुनील (22) पुत्र राकेश निवासी गुजेनी (कानपुर) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed