फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dealers Association raged for raising the issue of petrol-diesel theft in Lok Sabha

पेट्रोल-डीजल चोरी का मुद्दा लोकसभा में उठाने पर डीलर्स एसोसिएशन गदगद

Sun, 24 Apr 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dealers Association raged for raising the issue of petrol-diesel theft in Lok Sabha
Dealers Association raged for raising the issue of petrol-diesel theft in Lok Sabha - फोटो : BANDA
बांदा। डिपो से पेट्रोल पंप तक आने के दौरान टैंकरों में की जा रही डीजल-पेट्रोल की चोरी का मुद्दा लोकसभा में उठाए जाने पर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन सांसद आरके सिंह पटेल से बहुत खुश हैं। रविवार को समारोह पूर्वक एसोसिएशन ने सांसद को सम्मानित किया। उन्हें अन्य समस्याएं भी बताईं।
विज्ञापन

केसीएनआईटी सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा में एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार और महामंत्री धर्मवीर चौधरी सांसद का इस बात के लिए आभार जताया कि उन्होंने टैंकरों से रास्ते में डीजल-पेट्रोल की चोरी का मुद्दा लोकसभा में उठाया और केंद्र सरकार का ध्यान दिलाया।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने सांसद को स्मृतिचिह्न भी दिए। साथ ही कमीशन में वृद्धि आदि की ओर उनका ध्यान दिलाया। बांदा के प्रमुख डीलर संतोष ढंढारिया को व्यापार कर विभाग द्वारा दिया जा रहा रिटर्न का नोटिस और लक्ष्मीकांत पांडेय को बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा दिए गए नोटिस की जानकारी सांसद को दी और न्याय दिलाने का अनुरोध किया। सांसद ने सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम सभा में संगठन की मजबूती पर भी चर्चा हुई। सरकारी उधारी पर चिंता जताई गई। यह मुद्दा अवधेश पालीवाल (हमीरपुर) ने उठाया। एसोसिएशन के बांदा जिलाध्यक्ष प्रभाकर सिंह चंदेल ने आभार जताया। संचालन मंडलीय अध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू ने किया।

बैठक में बुंदेलखंड विकास बोर्ड उपाध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल, व्यापार मंडल प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, राजन शाही (मंडल अध्यक्ष, गोरखपुर), सुनील बलियान, प्रदीप सिंह (अध्यक्ष, जौनपुर), विजय शर्मा (अध्यक्ष बुलंदशहर), प्रशांत गुप्ता (जिलाध्यक्ष, महोबा), अभिषेक कुमार गुप्ता, राधेलाल गुप्ता (कबरई), रत्नेश, विवेक भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed