{"_id":"6490a565b385cbf7f008b284","slug":"deadly-attack-on-four-people-of-the-same-family-banda-news-c-12-1-294316-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एक ही परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एक ही परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चबूतरे की पुरानी रंजिश के चलते चार लोगों ने एक ही परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से वारकर घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरवां थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में रविवार की देर शाम सात बजे के करीब ओमप्रकाश (30) की पुत्री का छठी कार्यक्रम चल रहा था। तभी घर के सामने बैठे पड़ोसी रामकिशुन उसके पुत्र राजू, संजय और गोलू ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
मारपीट में ओमप्रकाश समेत उसका भाई अरविंद (26), नरेंद्र (22) और बहन सुनीता (32) गंभीर घायल हो गईं। घायलों ने गिरवां थाने में सूचना दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ओमप्रकाश ने बताया कि पड़ोसियों से उसकी चबूतरे को लेकर रंजिश है। इसी के चलते मारा पीटा गया है। ओमप्रकाश की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।