{"_id":"5ed3e79e8ebc3e903a579099","slug":"deadly-attack-on-drug-dealer-banda-news-knp5630298120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा विक्रेता पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा विक्रेता पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
बांदा। दवा की दुकान चलाकर अपना और वृद्ध माता पिता का खर्च चला रहे युवक पर दबंग ने हमला कर दिया। गला दबाने और धारदार हथियार से कई वार करने की कोशिश की। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
मर्दननाका निवासी राहत उल्ला खां द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट कहा गया है कि शुक्रवार को दोपहर वह अपना मेडिकल स्टोर खोलने गया तो पहले से घात लगाए बैठे लड़्डू बेड़िया ने उससे कुंए के कमरे की चाबी मांगी। न देने पर उसका टिटुवा मसक दिया और गुप्ती से कई वार किए।
उसने किसी तरह छलांग कर अपनी जान बचाई। उसकी साइकिल कुंए में फेंक दी। जान से मारने की धमकी दी। यह सारी घटना वहां लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने आरोपी लड्डू बेड़िया के विरूद्ध धारा 323,504, 506 व 427 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की है। ब्यूरो