{"_id":"58b46b8e4f1c1bbd56831f25","slug":"dead-end-tractor-trolley-u-turn-the-young-man-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधे मोड़ में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधे मोड़ में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, युवक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
मृतक की बिलखती पत्नी व अन्य परिजन।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक की मौत हो गई और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तकिया पुरवा गांव निवासी सोहनलाल उर्फ छोटा (24) पुत्र भइयालाल रविवार रात पल्हरी गांव से सरिया, सीमेंट और बालू डालने के बाद ट्रैक्टर ट्राली लेकर घर लौट रहा था। इसी थाना क्षेत्र के शिव गांव के तालाब के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अंधे मोड़ पर पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली में दबकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्राली में सवार कस्बे के असदेव थोक निवासी रमेशचंद्र (19) पुत्र रामचंद्र, विनोद (24) पुत्र रामस्वरूप और बुद्धिविलास (18) पुत्र महेश घायल हो गए। आसपास के राहगीरों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
उधर, मृतक के भाई रामकुमार का कहना है कि रविवार को रात सड़क पार करते समय ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हुई है। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना की जांच कराई है। मृतक ट्रैक्टर लेकर पल्हरी गांव सीमेंट, बालू और सरिया लेकर गया था। वापस लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दबकर उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सुशीला को छोड़ गया है। शादी के मात्र 8 माह में ही पत्नी की मांग का सिंदूर उजड़ गया।