फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of youth found in pond outside village

गांव के बाहर तालाब में युवक का शव मिला

Fri, 21 Aug 2020 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in pond outside village
अतर्रा। संदिग्ध हालात में युवक का तालाब में शव मिला। मां ने दोस्त पर घर से ले जाकर हत्या करने और शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस शराब के नशे में तालाब में डूबने से मौत होना बता रही है।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव निवासी दिनेश यादव (25) पुत्र विश्वनाथ का शव शुक्रवार को सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एसआई अनीस सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव बाहर निकलवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां केशकली ने पुत्र दिनेश की हत्या कर तालाब में फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि गुरुवार की शाम शिवहद गांव का एक व्यक्ति उसे घर से लिवा ले गया था। थाने में दी तहरीर में भी यही आरोप लगाए। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। युवक अविवाहित था। वह मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और मां के साथ रहता था। थाना इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय का कहना है कि प्रथमदृष्टया शराब के नशे में तालाब में कूदने से मौत होना प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
उधर, मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव निवासी कल्लू पाल (43) पुत्र बदलू ने गुरुवार की रात कमरे की धन्नी में रस्सी से फांसी लागकर आत्महत्या कर ली। दरवाजे अंदर से बंद थे।
पुलिस के पहुंचने पर परिजनों ने दरवाजा खोलकर शव फंदे से उतारा। मृतक के भाई राजू पाल ने बताया कि शहर से शाम को मजदूरी करके घर लौटे थे। कोई तनाव आदि नहीं था।

घरवालों के साथ बैठकर खाना खाया और हंसी-मजाक होता रहा। सोने जाने की बात कहकर कमरे में गए और आत्महत्या कर ली। कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा। घटना के वक्त पत्नी ओमा अपने दो पुत्र और एक पुत्री के साथ दूसरे कमरे में थी। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। दो बीघा जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed