फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of youth found hanging from tree under suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Thu, 05 Aug 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from tree under suspicious circumstances
बेंदाघाट/तिंदवारी। संदिग्ध हालात में युवक का शव बृहस्पतिवार को बबूल के पेड़ में फांसी पर लटका मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, युवक ने बुधवार की शाम एक युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि युवती को चाकू मारकर घायल करने के बाद युवक खुद फांसी पर झूल गया। उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज है। मृतक के परिजन भी यही बात स्वीकार रहे हैं। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट पुलिस चौकी अंतर्गत लाहा डेरा निवासी हुलासी निषाद (21) का शव बृहस्पतिवार को सुबह घर से लगभग सात किमी दूर धौंसड़हार स्थित एक बगिया में पेड़ पर लटका मिला।
विज्ञापन

गले में उसी के पैंट का फंदा कसा था। उसे ढूंढते हुए पहुंचे पिता बद्दल निषाद ने उसकी शिनाख्त अपने छोटे पुत्र के रूप में की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने घटना पर संदेह जताया है। पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम गांव की युवती पर चाकू से हमला करने के बाद से वह लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या इस बारे में वह स्पष्ट नहीं बता सका। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में दो माह पूर्व घर लौट आया था। पिता खेतीबाड़ी करते हैं।
उधर, युवती के पिता रामकैलाश ने मृतक हुलासी निषाद के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और कहा कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी आटा पिसाकर घर लौट रही थी। रास्ते में किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर हुलासी ने पुत्री पर चाकू से वार कर दिया। चाकू से एक चेहरा और दो पेट में गहरे जख्म हैं। शोर सुनकर परिजन बचाने के लिए दौड़े तो आरोपी हुलासी भाग गया था।

तिंदवारी पीएचसी में उसका इलाज कराया गया। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर बुधवार की देर रात मृतक हुलासी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। युवती का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। हुलासी के शव मिलने पर प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed