फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of young man found hanging from a tree in the forest

Banda: युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, पिता बोले- मानसिक रोगी था बेटा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 21 Sep 2023 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 21 Sep 2023 10:45 PM IST
सार

पिता देवनाथ ने बताया कि काफी दिनों से वह मानसिक रोगी था। उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेजा गया है।

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from a tree in the forest
फांसी का फंदा - फोटो : फांसी का फंदा

विस्तार

बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में युवक का शव जंगल में पेड़ से फंदे से लटका पाया गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की तो दोपहर बाद उसका शव लटका पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गौरी खानपुर निवासी जितेंद्र (20) गुरुवार को सुबह नौ बजे घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में शौच के लिए गया था।

विज्ञापन

जब वह दोपहर तक वहां से नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। चरवाहों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसका शव जंगल में महुआ के पेड़ से गमछे से लटका पाया। मृतक तीन भाइयों व चार बहनों में दूसरे नंबर का था। पिता देवनाथ ने बताया कि काफी दिनों से वह मानसिक रोगी था। उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed